बहराइच: कोतवाली नगर पुलिस ने ज़ेवर और मोबाइल चोरी से संबंधित मामलों में वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
बहराइच कोतवाली नगर पुलिस ने जेवर व मोबाइल चोरी मामले के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद दोनों को न्यायालय रवाना कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर में बुधवार शाम करीब 6:30 बजे बताया कि दोनों अभियुक्त चोरी से संबंधित अलग-अलग मुकदमों में वंचित थे जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।