बहराइच: रेउसा के पास ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में चाचा की हुई मौत और भतीजी घायल
सीतापुर जिले के रेउसा के पास बाइक सवार चाचा भतीजी को ट्रक ने ठोकर मार दी। दोनों घायल हो गए थे। इलाज के लिए दोनों को बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान सूरज की मौत हो गई। भतीजी का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।