मांट: तहसील मांट में वकीलों के चेम्बर तोड़े जाने के मामले में अधिकारी और वकील आए आमने-सामने
Mat, Mathura | May 23, 2026 20 मई की रात को एसडीएम व तहसीलदार के निर्देश पर तहसील परिसर से तीन अधिवक्ताओं के चैम्बर जेसीबी द्वारा तोड़ दिए गए थे।इस मामले में अब एसडीएम के निर्देश पर तहसील के नायब नाजिर ने तीन वकीलों के खिलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है,वहीं रामलाल व भरतलाल द्वारा ग्राम न्यायालय मांट में एसडीएम व तहसीलदार के खिलाफ वाद दायर किया गया है, जिसमें सोमवार को सुनवाई होनी है