गोंडा: शाहपुरधनावा में तैनात राजस्व निरीक्षक संजय शुक्ला को एंटी करप्शन टीम ने किसान से ₹10,000 रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
Gonda, Gonda | Sep 12, 2025 एंटी करप्शन टीम ने कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के शाहपुर धनावा में तैनात राजस्व निरीक्षक संजय शुक्ला को उनके आवास से शुक्रवार दोपहर 12 बजे पीड़ित किसान से जमीन पैमाइश में रिपोर्ट लगवाने के नाम पर 10000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर कोतवाली देहात में लाकर पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज कार्यवाही कर रही है, पीड़ित किसान ने एंटी करप्शन टीम में शिकायत की थी ।