बलरामपुर: ग्राम पंचायत बेली खुर्द के मजरा मदरहवा में अज्ञात कारणों से लगी आग, किसान की पशुशाला जलकर हुई राख
ग्राम पंचायत बेली खुर्द के मजरा मदरहवा में रविवार देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस हादसे में किसान भुर्रे पुत्र अवधराम की पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई। पशुशाला में रखा भूसा, लकड़ी सहित अन्य सामान आग की भेंट चढ़ गया।पीड़ित किसान भुर्रे ने बताया कि वह रविवार शाम के समय खेत से जानवरों को लेकर लौट रहे थे, तभी ग्रामीणों ने पशुशाला में आग लगने की सूचना दी।