शिवपुरी नगर: नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा का 'अनोखा रिकॉर्ड':कार्यकाल एक, विवाद अनेक...और 'नपे' तीसरे सीएमओ!
नपा में शुक्रवार की रात भारी सियासी और प्रशासनिक ड्रामे की गवाह बनी। शिवपुरी सीएमओ इशांक धाकड़ का तबादला नगर निगम मुरैना में सहायक आयुक्त के पद पर कर दिया गया है। शुक्रवार देर रात जैसे ही स्थानांतरण का आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने रात करीब 10:29 बजे विशेष रूप से कार्यालय खुलवा दिया और धाकड़ को कार्यमुक्त कर दिया।