रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई!
खरोरा के हिस्ट्रीशीटर वाहन चोर अभिषेक राय उर्फ जीतू को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं पंडरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वाहन चोरी, चोरी और डकैती समेत 15 से अधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की 3 दोपहिया वाहन और वारदात में इस्तेमाल की गई 1 बाइक समेत कुल 4 वाहन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब ₹2 लाख बताई जा रही है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अपने भाई के साथ मिलकर वाहनों की रेकी कर चोरी करता था और पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट बदल देता था। आरोपी का भाई फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
#RaipurPolice #VehicleTheft #CrimeNews #Raipur #Chhattisgarh BreakingNews PandriPolice CyberUnit BikeTheft CGNews RaipurCrime LatestNews