मंझनपुर: पश्चिम शरीरा के झारखंडी देवी मंदिर से घंटा और चांदी का मुकुट चोरी, इलाके में हड़कंप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
झारखंडी देवी मंदिर में चोरी की सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। चोरों ने मंदिर से न केवल घंटा बल्कि चांदी का कीमती मुकुट भी चुरा लिया। मंदिर प्रबंधक ने पश्चिम शरीरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। बता दें कि चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए मंदिर की सुरक्षा तोड़ी और महज कुछ ही घंटों में दोनों बहुमूल्य वस्तुएं लेकर फरार हो गए हैं।