बरेली: शीशगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला ने की खुदकुशी, पुलिस ने मामला दर्ज किया
शीशगढ़ थाना क्षेत्र में महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरे मामले में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।