कायमगंज: गांव राजा रामपुर मेई के पास पुलिस और वांछित अभियुक्त के बीच मुठभेड़, अभियुक्त के पैर में लगी गोली, 1 सिपाही भी घायल
थाना नवाबगंज के गांव राजा रामपुर मेई के पास पुलिस और वांछित अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हो गई। वांछित अभियुक्त विवेक पाल के पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ में एक सिपाही अरविंद भी घायल हो गया। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज में कराया गया भर्ती।घायल आरोपी की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया गया। एएसपी ने जानकारी दी है।