डीडवाना: खुनखुना में आटा चक्की में हुआ ब्लास्ट, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, चार गंभीर घायल, पुलिस मौके पर पहुंची
डीडवाना उपखंड क्षेत्र के ग्राम खुनखुना में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आटा चक्की में ब्लास्ट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार गंभीर घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी ली। डायलॉग का राजकीय जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार किया गया। एक की हालत गंभीर होने पर जयपुर रैफर किया।