डीडवाना: गोपाल गौशाला में भाजपा के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत विधानसभा सम्मेलन हुआ, मोदी जिंदाबाद के नारे लगे
डीडवाना के गोपाल गौशाला में भाजपा के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय सम्मेलन हुआ। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा, जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड, भाजपा नेता जितेंद्र जोधा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाए।