सदर: बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, सीर गोवर्धनपुर की काशीपुरम कॉलोनी बनी 'तालाब'
वाराणसी। काशी में बुधवार को हुई लगातार मूसलाधार बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। सीर गोवर्धनपुर स्थित काशीपुरम कॉलोनी में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। पूरी कॉलोनी घुटनों से ऊपर तक बारिश के पानी में डूब गई, जिससे सैकड़ों परिवारों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।