कटनी नगर: सरपंच-सचिव की शिकायत करना महिला को पड़ा महंगा, मिल रही धमकी, एनकेजे के जुहली की महिला पहुंची कलेक्ट्रेट
एनकेजे क्षेत्र के जुहली गाँव निवासी ममता पटेल आज गुरुवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय शिकायत करने पहुँची थी जहां उन्होंने बताया कि गाँव मे निर्माण कार्य के चलते उनके घर के निस्तार का पानी बंद कर दिया गया है। जिसकी शिकायत 24 मॉर्च को जनसुनवाई में उनके द्वारा की गई। शिकायत से नाराज सरपंच सचिव को इस बात की जानकारी लगने के बाद वे उसे डरा धमका रहे।