जौनपुर: आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में जिलाधिकारी ने प्रेस व अपसेट स्वामियों के साथ की बैठक
शनिवार को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की घोषणा के पश्चात आदर्श आचार संहिता के अनुपालन तथा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों मुद्रण का कार्य प्रारम्भ कराये जाने के दृष्टिगत आयोग द्वारा निर्धारित गाइडलाइन को पालन करने के लिए प्रेस स्वामियों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में DM ने बैठक की