जौनपुर: हौज़ से कुल्हना मऊ तक की सड़क होगी फोरलेन मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
हौज से लेकर कुल्हनामऊ तक की सड़क फोर लेन होने जा रही है। लाइनबाजार, नईगंज से होकर गुजरने वाली 13 किलोमीटर लम्बी सड़क को चैड़ा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झण्डी दे दिया है। इससे नगरवासियों को जाम से मुक्ति मिलेगी। वहीं सदर विधायक व राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया