जौनपुर: चुनाव में लगे वाहन का अगर नहीं हुआ है भुगतान तो करें परिवहन शाखा पुलिस लाइन में संपर्क
पुलिस अधीक्षक, जौनपुर डा0 अजय पाल शर्मा ने अवगत कराया है कि जिन वाहन स्वामियों/स्कूल का वाहन लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 व विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में कार्यालय जिला निर्वाचन जौनपुर में लगा था, के किराये का भुगतान अभी तक नही हुआ है वह परिवहन शाखा पुलिस लाइन जौनपुर में सम्पर्क कर अपना खाता संख्या दिनांक 20 मार्च 2024 तक प्रत्येक दशा में जमा करे।