जौनपुर: जनपद के लाल ने गेट 2024 प्रवेश परीक्षा में प्राप्त किया ऑल इंडिया में पहले रैंकिंग
जिले के एक होनहार छात्र ने पूरे देश में जनपद का नाम रोशन किया है। इस प्रतिभावान ने गेट 2024 प्रवेश परीक्षा में आॅल इण्डिया में पहली रैंक हासिल किया है। नगर के सिपाह मोहल्ले के निवासी दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता व एक अखबार के सम्पादक अरूण यादव का पुत्र पीयूष कुमार गेट 2024 प्रवेश परीक्षा में आॅल इण्डिया में पहला स्थान प्राप्त किया है।