बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के नत्थू रम्मपुरा में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने व्यक्ति को लाठी डंडों से जमकर पीटा
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के नत्थू राम्मपुरा में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति को जमीनी विवाद में जमकर बेरहमी से पीटा गया है। मारपीट में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।