देवरी: सागर जिले के 18 सचिवों पर लापरवाही के लिए जुर्माना, 3 दिन में राशि जमा करने का आदेश
Deori, Sagar | Mar 30, 2025 सागर जिले में कार्यों के प्रति लापरवाही और लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण नहीं करने वाले जिले की 18 ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार इन सभी सचिवों पर जुर्माना लगाया गया है और यह जुर्माना राशि 3 दिन के अंदर जमा करने की आदेश दिए गए हैं।