खलीलाबाद: पुरानी सब्जी मंडी स्थित सपा कार्यालय पर मनाई गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती, रोहित पांडेय ने किया नमन
खलीलाबाद शहर की पुरानी सब्जी मंडी स्थित सपा कार्यालय पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सपा जिला अध्यक्ष अब्दुल कलाम की अगुवाई में किया गया। जहां पहुंचे समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता रोहित पांडेय व सपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।