भीलवाड़ा: हरि शेवा उदासीन आश्रम में आध्यात्मिक आयोजन जारी, प्रेम, समर्पण और श्रद्धा से होती है भगवान की प्राप्ति
भीलवाड़ा। सनातन सेवा समिति, हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर एवं महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन महाराज के सानिध्य में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में ज्योतिर्मठ अवान्तर भानपुरा पीठ, मध्यप्रदेश के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद जी तीर्थ महाराज के मुखारविंद से श्री भक्तमाल कथा के चौथे दिवस पर कथा हुई।