मुंगावली: मेंटिनेंस के चलते मुंगावली के कई क्षेत्रों में तीन घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
गुरुवार को सुबह 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार 33/11 केवी सबस्टेशन मुंगावली से जुड़े 11 केवी चंदेरी रोड फीडर का मेंटिनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बस स्टैंड, गौंडपुरा, चंदेरी रोड, बहादुरपुर रोड और महाराणा प्रताप कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।