मुंगावली के वार्ड क्रमांक 14 सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर संपर्क अभियान 2026 के तहत शनिवार को बिजली विभाग द्वारा शिविर लगाए गए। प्रशासन ने शनिवार को शाम सात बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि शिविरों में बिल नया कनेक्शन, नाम परिवर्तन/ भार परिवर्तन, अस्थाई कनेक्शन आदि का कार्य किया गया|