बिसौली: मुड़िया सतासी गांव में सांप के काटने से महिला की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Bisauli, Budaun | Jun 22, 2026 वजीरगंज क्षेत्र के गांव मुड़िया सतासी में सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव मुड़िया सतासी निवासी मंजू पत्नी मुन्ना सिंह सोमवार शाम 6 बजे करीब अपने घर में घरेलू कार्य कर रही थीं। प्यास लगने पर जैसे ही उन्होंने गिलास उठाया सांप ने काट लिया।