होशंगाबाद नगर: बांद्राभान के श्री राम जानकी मंदिर में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह में सोहागपुर विधायक हुए शामिल
सोहागपुर विधायक ग्राम बांद्राभान स्थित श्री राम जानकी मंदिर में आयोजित सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में शामिल हुए। यह कार्यक्रम ग्रामीण यांत्रिक सेवा जोन भोपाल के मुख्य अभियंता पद से सेवानिवृत्त हुए कोमल सिंह बनिया के सम्मान में आयोजित किया गया था। समारोह में विधायक ने कोमल सिंह बनिया को उनके सफल एवं गौरवपूर्ण सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया।