Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

#Mewar #Rajasthan #AravalliRange #AravalliHills #RajasthanCulture #IndianHistory #Rajputana

Badgaon, Udaipur | Dec 14, 2025

MORE NEWS

निमड़ी में पंचफल पौधारोपण घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग
पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

उदयपुर। ग्राम पंचायत चारगदिया के निमड़ी गांव में मनरेगा योजना के तहत हुए पंचफल पौधारोपण एवं रखरखाव कार्यों में कथित वित्तीय अनियमितताओं, भ्रष्टाचार और संदिग्ध अग्निकांड की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर के नेतृत्व में जिला कलक्टर उदयपुर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम निमड़ी में वर्ष 2021 से 2025 के बीच मनरेगा योजना के अंतर्गत पंचफल पौधारोपण, चारागाह विकास एवं रखरखाव कार्यों पर करीब 42 लाख रुपये खर्च किए गए। लेकिन सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिनसे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका व्यक्त की गई है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि डिजिटल एस्टिमेट के अनुसार रखरखाव एवं निगरानी (वॉच एंड वार्ड) कार्य के लिए 4 लाख 98 हजार रुपये स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से लगभग 2 लाख 79 हजार रुपये श्रम मद में खर्च दर्शाए गए। जबकि सामाजिक अंकेक्षण के दौरान मौके पर किसी प्रकार की नियमित निगरानी व्यवस्था नहीं पाई गई। ग्रामीणों का आरोप है कि यह राशि फर्जी तरीके से खर्च दर्शाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया हो सकता है।
सामाजिक अंकेक्षण में पौधारोपण स्थल पर पौधों का जीवित प्रतिशत भी अपेक्षा से कम पाया गया। कई स्थानों पर तारबंदी क्षतिग्रस्त मिली तथा रखरखाव कार्य स्वीकृत उद्देश्यों के अनुरूप नहीं होने की बात सामने आई। ग्रामीणों का कहना है कि रिकॉर्ड और वास्तविक स्थिति में काफी अंतर पाया गया है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि सामाजिक अंकेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत होने के कुछ समय बाद, 19 मई 2026 को पंचफल क्षेत्र में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे पौधारोपण क्षेत्र और अधिकांश पौधे जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों ने इस घटना को संदेहास्पद बताते हुए कहा कि यह आग अनियमितताओं को छिपाने के उद्देश्य से लगाई गई हो सकती है। हालांकि मामले में अब तक ग्राम पंचायत द्वारा कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं करवाई गई है, जिससे संदेह और गहरा गया है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया कि पंचफल विकास कार्य के एक बिल में दो गेटों के नाम पर लगभग 44 हजार रुपये का भुगतान किया गया, जबकि वर्तमान में मौके पर केवल एक ही गेट मौजूद है। इस तथ्य को भी जांच के दायरे में शामिल करने की मांग की गई है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पंचफल विकास कार्य में हुए कुल खर्च, रखरखाव एवं निगरानी मद में किए गए भुगतान, मास्टर रोल, माप पुस्तिका, भुगतान रिकॉर्ड तथा अग्निकांड की परिस्थितियों की विस्तृत जांच करवाई जाए। साथ ही दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और जनता के धन की सुरक्षा के लिए पूरे प्रकरण का खुलासा होना आवश्यक है। इस दौरान रामलाल, पिंटू, लोकेश, कालु रावत, हीरालाल, राधेश्याम, नाथुलाल, भगवती, हीरालाल, राजेन्द्र टीलावत, गंगाराम, बंशीलाल, हेमंत, राजेन्द्र सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

निमड़ी में पंचफल पौधारोपण घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन उदयपुर। ग्राम पंचायत चारगदिया के निमड़ी गांव में मनरेगा योजना के तहत हुए पंचफल पौधारोपण एवं रखरखाव कार्यों में कथित वित्तीय अनियमितताओं, भ्रष्टाचार और संदिग्ध अग्निकांड की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर के नेतृत्व में जिला कलक्टर उदयपुर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम निमड़ी में वर्ष 2021 से 2025 के बीच मनरेगा योजना के अंतर्गत पंचफल पौधारोपण, चारागाह विकास एवं रखरखाव कार्यों पर करीब 42 लाख रुपये खर्च किए गए। लेकिन सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिनसे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका व्यक्त की गई है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि डिजिटल एस्टिमेट के अनुसार रखरखाव एवं निगरानी (वॉच एंड वार्ड) कार्य के लिए 4 लाख 98 हजार रुपये स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से लगभग 2 लाख 79 हजार रुपये श्रम मद में खर्च दर्शाए गए। जबकि सामाजिक अंकेक्षण के दौरान मौके पर किसी प्रकार की नियमित निगरानी व्यवस्था नहीं पाई गई। ग्रामीणों का आरोप है कि यह राशि फर्जी तरीके से खर्च दर्शाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया हो सकता है। सामाजिक अंकेक्षण में पौधारोपण स्थल पर पौधों का जीवित प्रतिशत भी अपेक्षा से कम पाया गया। कई स्थानों पर तारबंदी क्षतिग्रस्त मिली तथा रखरखाव कार्य स्वीकृत उद्देश्यों के अनुरूप नहीं होने की बात सामने आई। ग्रामीणों का कहना है कि रिकॉर्ड और वास्तविक स्थिति में काफी अंतर पाया गया है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि सामाजिक अंकेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत होने के कुछ समय बाद, 19 मई 2026 को पंचफल क्षेत्र में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे पौधारोपण क्षेत्र और अधिकांश पौधे जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों ने इस घटना को संदेहास्पद बताते हुए कहा कि यह आग अनियमितताओं को छिपाने के उद्देश्य से लगाई गई हो सकती है। हालांकि मामले में अब तक ग्राम पंचायत द्वारा कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं करवाई गई है, जिससे संदेह और गहरा गया है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया कि पंचफल विकास कार्य के एक बिल में दो गेटों के नाम पर लगभग 44 हजार रुपये का भुगतान किया गया, जबकि वर्तमान में मौके पर केवल एक ही गेट मौजूद है। इस तथ्य को भी जांच के दायरे में शामिल करने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पंचफल विकास कार्य में हुए कुल खर्च, रखरखाव एवं निगरानी मद में किए गए भुगतान, मास्टर रोल, माप पुस्तिका, भुगतान रिकॉर्ड तथा अग्निकांड की परिस्थितियों की विस्तृत जांच करवाई जाए। साथ ही दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और जनता के धन की सुरक्षा के लिए पूरे प्रकरण का खुलासा होना आवश्यक है। इस दौरान रामलाल, पिंटू, लोकेश, कालु रावत, हीरालाल, राधेश्याम, नाथुलाल, भगवती, हीरालाल, राजेन्द्र टीलावत, गंगाराम, बंशीलाल, हेमंत, राजेन्द्र सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Badgaon, Udaipur | Jun 5, 2026

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F(2) में बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ तस्कर की करीब 50 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति फ्रीज

चित्तौड़गढ़, 05 जून 2026। अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना पारसोली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F(2) के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए एक मादक पदार्थ तस्कर की करीब 50 लाख रुपये मूल्य की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को फ्रीज किया है। भारत सरकार के सक्षम प्राधिकारी द्वारा स्थायी अनुमोदन के उपरांत भूमि, आवासीय भवन एवं दो वाहनों को फ्रीज किया गया।

        जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि  पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड तथा तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत  एएसपी भगवत सिंह हिंगड़ के निर्देशन में व डीएसपी बेगूं अंजलीसिंह के सुपरविजन में थाना सर्किल के कमलेश पिता भैरू लाल जाति गुर्जर उम्र 29 साल निवासी लुहारिया पुलिस थाना पारसोली के खिलाफ थाना नगाणा जिला बाड़मेर व  थाना पारसोली पर एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज होने से जांच की जाकर कमलेश गुर्जर द्वारा अवैध रूप से अर्जित सम्पति (भूमि) आराजीयात पटवार हल्का ईटावा मे खाता नंबर 78 खसरा नं 438,440,441,442,443 कुल किता 5 रकबा 4.6370 मे से कमलेश गुर्जर का हिस्सा 125/4637 हैक्ट. को एवं ग्राम पंचायत ईटावा गांव लुहारिया में भैरूलाल पिता नन्दा जी गुर्जर निवासी लुहारिया के नाम पर दर्ज आवासिय भवन पट्टा बुक सं. 447 पट्टा सं. 50 तथा कमलेश गुर्जर के नाम पर Scorpio-N  व Renault Kwid को  फ्रीजिंग हेतु COMPETENT AUTHORITY ADMINTSTRATOR SAFEM (FOP)A NDPS ACT DELHI को प्रस्ताव भेजा गया जिसकी बाद सुनवाई के COMPETENT AUTHORITY ADMINTSTRATOR SAFEM (FOP)A NDPS ACT DELHI भारत सरकार द्वारा कमलेश गुर्जर की जमीन व आवासीय मकान व स्कॉर्पियो कार व क्विड कार को फ्रीजिंग का स्थाई अनुमोदन आदेश हुआ। जिस पर उक्त आराजीयात व आवासीय मकान व वाहनो को फ्रिज किया गया। उक्त आराजियात मकान व वाहनो की कीमत करीब पचास लाख रूपये है।
पुलिस टीमः- थानाधिकारी ठाकराराम, एएसआई देवी लाल, गोविन्दसिंह,कानि. प्रकाश,गिरधारी लाल,राजेन्द्र, दिनेश,म.कानि.ललिता 

             जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें ।

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F(2) में बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ तस्कर की करीब 50 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति फ्रीज चित्तौड़गढ़, 05 जून 2026। अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना पारसोली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F(2) के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए एक मादक पदार्थ तस्कर की करीब 50 लाख रुपये मूल्य की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को फ्रीज किया है। भारत सरकार के सक्षम प्राधिकारी द्वारा स्थायी अनुमोदन के उपरांत भूमि, आवासीय भवन एवं दो वाहनों को फ्रीज किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड तथा तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी भगवत सिंह हिंगड़ के निर्देशन में व डीएसपी बेगूं अंजलीसिंह के सुपरविजन में थाना सर्किल के कमलेश पिता भैरू लाल जाति गुर्जर उम्र 29 साल निवासी लुहारिया पुलिस थाना पारसोली के खिलाफ थाना नगाणा जिला बाड़मेर व थाना पारसोली पर एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज होने से जांच की जाकर कमलेश गुर्जर द्वारा अवैध रूप से अर्जित सम्पति (भूमि) आराजीयात पटवार हल्का ईटावा मे खाता नंबर 78 खसरा नं 438,440,441,442,443 कुल किता 5 रकबा 4.6370 मे से कमलेश गुर्जर का हिस्सा 125/4637 हैक्ट. को एवं ग्राम पंचायत ईटावा गांव लुहारिया में भैरूलाल पिता नन्दा जी गुर्जर निवासी लुहारिया के नाम पर दर्ज आवासिय भवन पट्टा बुक सं. 447 पट्टा सं. 50 तथा कमलेश गुर्जर के नाम पर Scorpio-N व Renault Kwid को फ्रीजिंग हेतु COMPETENT AUTHORITY ADMINTSTRATOR SAFEM (FOP)A NDPS ACT DELHI को प्रस्ताव भेजा गया जिसकी बाद सुनवाई के COMPETENT AUTHORITY ADMINTSTRATOR SAFEM (FOP)A NDPS ACT DELHI भारत सरकार द्वारा कमलेश गुर्जर की जमीन व आवासीय मकान व स्कॉर्पियो कार व क्विड कार को फ्रीजिंग का स्थाई अनुमोदन आदेश हुआ। जिस पर उक्त आराजीयात व आवासीय मकान व वाहनो को फ्रिज किया गया। उक्त आराजियात मकान व वाहनो की कीमत करीब पचास लाख रूपये है। पुलिस टीमः- थानाधिकारी ठाकराराम, एएसआई देवी लाल, गोविन्दसिंह,कानि. प्रकाश,गिरधारी लाल,राजेन्द्र, दिनेश,म.कानि.ललिता जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें ।

Badgaon, Udaipur | Jun 5, 2026

RTO कार्रवाई के दौरान हंगामा,राजनीतिक दल का मंडल अध्यक्ष पर राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज !#rajdhani_khabar #udaipur #viralvideos #udaipurpolice #आरटीओ

RTO कार्रवाई के दौरान हंगामा,राजनीतिक दल का मंडल अध्यक्ष पर राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज !#rajdhani_khabar #udaipur #viralvideos #udaipurpolice #आरटीओ

Badgaon, Udaipur | Jun 4, 2026