हज़ारीबाग: हजारीबाग में मारवाड़ी नारी शक्ति ने सिंदूर खेला, दिया एकता का संदेश
हजारीबाग में विजयादशमी के अवसर पर आयोजित सिंदूर खेला कार्यक्रम ने सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का संदेश दिया। हजारीबाग जिला मारवाड़ी सम्मेलन की नारी शक्ति शाखा ने मालवीय मार्ग स्थित अग्रसेन भवन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें मारवाड़ी समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।