हमीरगढ़: 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर लोग, टूटी पाइपलाइन बनी परेशानी का कारण
हमीरगढ़। मंगरोप कस्बे के सदर बाजार क्षेत्र में पिछले छह माह से पेयजल संकट बना हुआ है।सहकारी समिति के सामने जलापूर्ति लाइन का वॉल क्षतिग्रस्त होने से घरों तक गंदा और दूषित पानी पहुंच रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद विभाग केवल अस्थायी मरम्मत कर औपचारिकता निभा रहा है।