बिजावर: उदयपुरा के जंगल पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक और वन विभाग को सौंपा ज्ञापन
बिजावर के ग्राम उदयपुरा में राजस्व एवं वन विभाग की जमीन पर बाहरी लोगों द्वारा प्लॉट काटकर अवैध कब्जा किए जाने का सोमवार की सुबह 11:30 बजे आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विधायक और वन परिक्षेत्र अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने 11 जून को एसडीएम बिजावर को शिकायत देने के बावजूद कब्जा नहीं रुका।