इटावा: सदर क्षेत्र के एसडी इंटर कॉलेज में ड्रेस न पहनने पर क्लास टीचर ने 8वीं के छात्र को पीटा, छात्र चोटिल
Etawah, Etawah | Jul 11, 2026 सदर इलाके में कोतवाली थाना क्षेत्र के सनातन धर्म इंटर कॉलेज शनिवार को आठवीं के छात्र के द्वारा ड्रेस न पहनने पर क्लास टीचर द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया, परिजनों का आरोप है कि छात्र के साथ टीचर ने बेरहमी से मारपीट जिससे छात्र के हाथ में गंभीर चोट आई और निजी अस्पताल में हुए एक्स-रे में छात्र की हडडी में फ्रैक्चर होने की भी पुष्टि हुई।