सरधना: सलाह पुर गांव के नजदीक बनी काला नमक बनाने की अवैध फैक्ट्रियां, हैदराबाद में प्रदूषण पर कार्रवाई नहीं हो रही
सरधना सर्कल के गांव सलाहपुर क्षेत्र में स्थानीय पुलिस-प्रशासन और प्रदूषण विभाग की कथित मिलीभगत से अवैध रूप से संचालित काला नमक बनाने की फैक्ट्रियां स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही हैं। बिना प्रदूषण विभाग की एनओसी और फूड विभाग के लाइसेंस के चल रही ये फैक्ट्रियां खुलेआम जहरीला धुआं उगलकर वातावरण को प्रदूषित कर रही हैं,