कन्नौज: सपा प्रदेश अध्यक्ष ने योगी सरकार पर साधा निशाना, धीरेंद्र शास्त्री पर विवादित बयान देते हुए कहा- पैदाइश नहीं पता उन्हें
कन्नौज में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग की 30 हजार नौकरियां चुराने का गंभीर आरोप लगाया। पाल ने दावा किया कि पीडीए के हिस्से की चार बड़ी नौकरियों को मुख्यमंत्री ने अपने समाज के लोगों में बांट दिया है।