पलामू के पाटन थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पलामू एसपी कपिल चौधरी ने कार्रवाई की है। थाना प्रभारी पर वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की अवहेलना का आरोप है। मामले में डीएसपी राजेश यादव के नेतृत्व में जांच करवाई गई थी। जांच रिपोर्ट के बाद थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय को निलंबित कर दिया गया।