सांगोद: कनवास के रामनगर टापरिया में युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
Sangod, Kota | Jun 26, 2026 कनवास कस्बे में रामनगर टापरिया में एक युवक ने गले में फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। थानाधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि कानसिंह पुत्र भीमसिंह निवासी रामनगर टापरिया ने गुरुवार शाम को अज्ञात कारण से अपने घर पर अंदर से कुंडी लगाकर पंखे के फांसी का फंदा लगाकर लटक गया।