मुरैना नगर: बाबरीपुरा में गर्म दूध से झुलसे 3 वर्षीय दिव्यांश की मौत,नानी के घर पल रहा मासूम,मुरैना में पोस्टमार्टम के बाद सौंपा शव.
मुरैना जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के बाबरीपुरा गांव में गर्म दूध से झुलसे 3 वर्षीय दिव्यांश शाक्य की ग्वालियर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।हादसे के बाद उसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।परिजन शव को मुरैना लेकर आए,जहां आज बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया।दिव्यांश बचपन से अपनी नानी के पास रह रहा था।इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है।