रायबरेली: रसूलपुर गुंडा में जमीनी विवाद में दबंगों ने दंपति को लाठी-डंडों से पीटा, गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
गुरबक्शगंज थानाक्षेत्र के,रसूलपुर गुंडा गांव में जमीनी विवाद को लेकर,हुई मारपीट के मामले में दंपति का,जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।बुधवार को पीड़िता,सुनीता व उसके पति देशराज ने बताया कि,मामले की शिकायत थाना गुरबक्शगंज में की गई है।पुलिस ने बताया है।कि प्राप्त तहरीर के आधार पर,मारपीट करने वालों के खिलाफ,केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जा रही है।