बिजावर: बिजावर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न
रविवार की दोपहर 2 बजे नगर बिजावर स्थित श्री जानकी निवास मंदिर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें करीब 200 जोड़े वैदिक रीति से विवाह बंधन में बंधे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। नवदंपत्तियों को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।