सेवा सेतु केंद्र की पहल से धुरली की उर्मिला को मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र, जावंगा कन्या शिक्षा परिसर में प्रवेश का मार्ग हुआ आसान
दंतेवाड़ा, 25 जुलाई 2026। राज्य प्रशासन द्वारा संचालित सेवा सेतु केंद्र आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएँ सरल, त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम धुरली की छात्रा उर्मिला को जावंगा स्थित कन्या शिक्षा परिसर में प्रवेश के लिए आवश्यक स्थायी जाति प्रमाण पत्र सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से समय पर उपलब्ध कराया गया।
उर्मिला ने उच्च शिक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से कन्या शिक्षा परिसर, जावंगा में प्रवेश के लिए आवेदन किया था। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान स्थायी जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य होने के कारण वह सेवा सेतु केंद्र पहुँची। केंद्र के कर्मचारियों ने आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण कर नियमानुसार आवेदन की प्रक्रिया पूरी की, जिसके बाद उसे शीघ्र ही स्थायी जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया।
प्रमाण पत्र समय पर मिलने से उर्मिला का विद्यालय में प्रवेश सुगमता से हो सका। उन्होंने राज्य प्रशासन एवं सेवा सेतु केंद्र के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले ऐसे दस्तावेज बनवाने में काफी समय और परेशानी होती थी, लेकिन अब सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से पूरी प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक हो गई है।
राज्य प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक पात्र नागरिक को आवश्यक प्रमाण पत्र एवं अन्य शासकीय सेवाएँ एक ही स्थान पर सहजता से उपलब्ध हों। सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से निवास, आय, जाति सहित विभिन्न प्रमाण पत्रों की प्रक्रिया तेज़ी से पूरी की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों, किसानों, महिलाओं एवं आम नागरिकों को समय पर योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिल रहा है।
@dhamtaridist, @chhattisgarhcmo, @narayanpurdist, @bastardistrict, @balrampurdist, @kondagaondist, @koreadistt, @baloddistrict, @jashpurdist, @raipurdistrict, @kabirdham_dist, @rajnandgaondist, @mungelidist, @mungeli_dist, @surguja_dist, @gariyaband_distt, @kankerdistrict, @raigarhdistt, @dpr.chhattisgarh, @janjgirdistt, @bemetaradistrict, @gpm_dist_cg, @balodabazardistrict, @saktidist, @mmacdistrict_cg, @sarangarhdistrict, @surajpurdistrict, @sukmadist, @bijapurdistt
21 views | Balrampur, Chhattisgarh | Jul 27, 2026