पटना ग्रामीण: पटना समेत 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 6 जुलाई से मानसून पकड़ेगा रफ्तार
बिहार में कमजोर मानसून के बीच मौसम विभाग ने राज्य के 18 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा और बेगुसराय शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 6 जुलाई से पूरे प्रदेश में मानसून दोबारा एक्टिव होग