निम्बाहेड़ा: मांगरोल चौराहे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा ट्रेलर, चपेट में आने से एक बाइक सवार हुआ घायल
चित्तौड़गढ़ की निंबाहेड़ा उपखंड क्षेत्र के मांगरोल चौराहे पर दोपहर के समय एक ट्रेलर और नियंत्रित होकर पलट गया। सड़क के किनारे पलटे ट्रेलर के कारण एक बाइक सवार ट्रेलर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद एंबुलेंस की सहायता से बाइक सवार घायल को निंबाहेड़ा जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भेजा गया। सूचना मिलते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।