वारासिवनी: पेंदी टोला में 'धरती आभा भगवान बिरसा मुंडा बाल उद्यान' का लोकार्पण, ग्रामीणों की सहभागिता से सजी हरित पहल
पेंदी टोला में 11 अप्रैल 2026 को वन सुरक्षा समिति रम रमा द्वारा “धरती आभा भगवान बिरसा मुंडा बाल उद्यान” का उद्घाटन किया गया। सरपंच इमला बाई बिसेन, अध्यक्ष करणसिंह परते, वन परिक्षेत्र अधिकारी छत्रपाल सिंह जादौन सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। उद्यान निर्माण में वन स्टाफ व श्रमिकों का विशेष योगदान रहा, यह पहल बच्चों और पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है