सिंघवारा: हनुमाननगर में प्लस टू मॉडल विद्यालय के लिए डीएम ने किया भूमि निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने मंगलवार को हनुमाननगर प्रखंड में प्रस्तावित प्लस टू मॉडल विद्यालय के लिए चिन्हित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भूमि का सीमांकन कर शीघ्र हस्तांतरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।