मांट: चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
Mat, Mathura | Oct 19, 2026 थाना रिफाइनरी पुलिस और एंटी रिवार्डेड टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 10-11 अक्टूबर की रात घर में हुई चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद वांछित अंतर्जनपदीय गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।