फिरोज़ाबाद: राम लीला चौराहे के पास नामजद लोगों ने मजदूर के साथ मारपीट कर रुपये छीने, पुलिस मामले की जांच में जुटी
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के रामलीला चौराहे के पास मजदूर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल राजा नामक की मानें तो वह मजदूरी करके जा रहा था। इसी दौरान नामजद टोना और उसके साथियो ने पैसे मांगे तो उसके मना कर दिया। जिसको लेकर मारपीट कर सिर में ईट मार दी है और घायल मजदूर राजा से रूपये भी छीन लिए है। घायल ने थाना उत्तर में केस दर्ज करा दिया है।