उनियारा: उनियारा में अवैध लकड़ी परिवहन पर कार्रवाई, ट्रक जब्त
Uniara, Tonk | Apr 22, 2026 उनियारा क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गीली पीपल की लकड़ी से भरा एक ट्रक जब्त किया। उपवन संरक्षक वीरेंद्र सिंह कृष्णिया के निर्देशन में गुप्त सूचना पर टीम ने उनियारा पुलिया के पास वाहन को रोका। जांच में चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद ट्रक को जब्त कर थाने में खड़ी करवाई ।