सूरजगढ़: माधोपुर गांव के पास दो ई-रिक्शा की टक्कर में एक की मौत, चार घायल
सूरजगढ़ा-कजरा मुख्य पथ में माधोपुर गांव के समीप दो ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर हो गई. घटना मंगलवार अपराह्न 12 बजे की है. हादसे में पीरी बाजार क्षेत्र के घोघी बरियारपुर निवासी तिलो साव का 33 वर्षीय पुत्र संतो कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई. मुस्तफापुर गांव के रहने वाले मनोज ठाकुर, उनकी पत्नी रामदुलारी देवी पुत्री अनीता कुमारी आदि का प्राथमिक उपचार हुआ.