बहराइच: मोतीपुर इलाके में भाई ने भाई पर किया जानलेवा हमला, हँसिया से पेट पर किया वार, इलाज जारी
बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक घटना सामने आई है, जहां एक भाई ने अपने बड़े भाई पर हँसिया से हमला कर दिया। शखावत अली जो मोतीपुर का रहने वाला है। उसके छोटे भाई ने घर पर चारपाई पर लेटे भाई के पेट पर हमला कर दिया। हमले में शखावत अली गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तुरंत इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहा इलाज जारी है।