बहराइच: गोलवाघाट के पास सरयू नदी में डूबकर युवक की हुई मौत, युवक बेटे का मुंडन कराने आया था
बहराइच में बेटे का मुंडन कराने आए पिता की नदी में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बरामद कर लिया गया है। रामगांव इलाके के दशस्थपुर के माधवराज अपने बेटे का मुंडन कराने के लिए गोलवाघाट स्थित मरीमाता मंदिर आए थे। मंदिर के पास से बह रही सरयू नदी के किनारे वह गए थे। वही नदी में डूब कर मौत हो गई। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।