बहराइच: शेखदहीर इलाके में युवक की पिटाई के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
बहराइच जिले के देहात कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक छेदी लाल यादव ने तहरीर देकर 8 नामजद व 50 अज्ञात पर केस दर्ज कराया है। घटना शुक्रवार को भीड़ ने शेख दहीर के पूर्वियनपुरवा में ई रिक्शा चालक दरगाह थाने के मंसूरगंज निवासी शोयेब को चोर का शोर मचाकर पीटा गया था। रविवार को बताया गया कि उप निरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर, जांच की जा रही है।